फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   registration rate increased of old vehicals

चार से 17 गुना तक बढ़ा 15 वर्ष पुराने वाहनों के पंजीकरण का शुल्क 17-55-44

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
registration rate increased of old vehicals
रामपुर। पुराने वाहनों के पंजीकरण शुल्क में चार गुना से लेकर 17 गुना तक पंजीकरण शुल्क में इजाफा किया है। इसके लिए एआरटीओ ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 15 साल पुराने दो पहिया वाहनों का पुन: पंजीकरण शुल्क 300 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना जारी होने के बाद अब एक अप्रैल से पंजीकरण के नये रेट लागू हो जाएंगे। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 15 साल पुराने निजी वाहनों की पुन: पंजीयन फीस में मोटर साइकिल व स्कूटर वर्तमान फीस 300 रुपये थी, लेकिन अब नई दरें 1400 रुपये कर दी गई हैं। कार वर्तमान फीस 600 रुपये के स्थान पर नई दरें 5800 रुपये निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि 15 साल पुराने व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस फीस में मोटर साइकिल/स्कूटर वर्तमान फीस 400 रुपये व नई दरें 1400 रुपये, तिपहिया वाहन की वर्तमान फीस 600 रुपये तथा नई दरें 4300 रुपये, हल्का मोटरयान वर्तमान फीस 600 रुपये तथा नई दरें 8300 रुपये, मध्यम मोटरयान/यात्रीयान वर्तमान फीस 800 रुपये व नई दरें 11000 रुपये एवं भारीयान/यात्रीयान वर्तमान फीस 800 रुपये व नई दरें 13500 रुपये निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि नई दरों के अतिरिक्त उपयुक्तता प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त होने के बाद देरी के प्रत्येक दिन के लिए 50 रुपये की अतिरिक्त फीस वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed