फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Silence at 129 centers; zero procurement despite the registration of 1,300 farmers.

Rampur News: 129 केंद्रों पर सन्नाटा 1300 किसानों के पंजीकरण के बाद भी खरीद शून्य

Wed, 14 Oct 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Silence at 129 centers; zero procurement despite the registration of 1,300 farmers.
रामपुर। सरकारी धान खरीद शुरू होने के बाद भी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। जिले में बनाए गए 129 केंद्रों पर दूसरे दिन भी एक भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचा। वहीं, जिलेभर में अब तक करीब 1300 किसान धान बिक्री के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। इसके बावजूद सरकारी खरीद का खाता नहीं खुल सका है।
विज्ञापन

जिले में इस बार करीब 1.26 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल उगाई गई है। बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 1200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, सैकड़ों किसानों के खेतों में अब भी पानी भरा हुआ है। ऐसे किसान खेतों से पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं। खेतों में जलभराव के कारण फसल की कटाई और धान को बिक्री के लिए तैयार करने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, सरकारी केंद्रों पर खरीद शुरू होने के बावजूद किसान वहां पहुंचने से कतरा रहे हैं। कई किसान आढ़तियों के हाथों नकद भुगतान लेकर धान बेच रहे हैं। ऐसे में सरकारी केंद्रों पर खरीद का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
पंजीकरण कराने वाले किसानों के केंद्रों तक नहीं पहुंचने से सरकारी खरीद की शुरुआत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि खेतों से पानी निकलने और फसल तैयार होने के बाद सरकारी केंद्रों पर खरीद कितनी रफ्तार पकड़ती है।
000
खेतों में पानी भरा होने के कारण धान की पूरी फसल जमीन पर गिर गई है। अब धान सड़ने लगा है। जब तक खेतों से पानी नहीं निकलेगा, तब तक फसल की कटाई करना संभव नहीं है। पूरे साल की मेहनत बर्बाद होती देखकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -विरजन सिंह, किसान
000
धान की फसल बोने के लिए खाद, बीज और दवाइयां उधार लेकर खरीदी थीं। उम्मीद थी कि फसल अच्छी होगी तो कर्ज चुका देंगे, लेकिन बारिश और खेतों में जलभराव ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। अब समझ नहीं आ रहा कि कर्ज कैसे चुकाएंगे और परिवार का खर्च कैसे चलाएंगे। सत्यवीर, किसान

000
जिले में धान खरीद के लिए 129 केंद्र बनाए गए हैं। किसानों से धान खरीदने की सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। किसान पंजीकरण कराने के बाद अपने नजदीकी केंद्र पर धान बेच सकते हैं। खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। -प्रिंस चौधरी, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed