फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Registration for Kovid vaccination will not be on the spot from today

आज से ऑन द स्पॉट नहीं होगा कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Registration for Kovid vaccination will not be on the spot from today
रामपुर। जिले में अब 45 साल से अधिक आयु वाले लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने के लिए पहले कोविन एप पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अभी तक लाभार्थी टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण करवाकर टीका लगवा सकते थे। इस व्यवस्था को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं जिले में अभी 18 साल से अधिक आयु वालों का टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने के लिए लाभार्थी बिना पंजीकरण के केंद्र पर पहुंच जाते थे और वहीं पर अपना आधार कार्ड नंबर देकर और मोबाइल नंबर देकर पंजीकरण करवाकर टीका लगवा लेते थे, लेकिन अब इस व्यवस्था को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। अब जिले में ऑन द स्पॉट पंजीकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

यह व्यवस्था पहली डोज का टीका लगवाने वालों के लिए है, जबकि दूसरी डोज का टीका लगवाने वालों का चूंकि पंजीकरण हो चुका है इसलिए वो पूर्व व्यवस्था की तरह टीका लगवा सकते हैं। डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि 18 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों का टीकाकरण प्रदेश में अभी सिर्फ 18 जिलों में शुरू किया गया है, जिसमें रामपुर शामिल नहीं है। इसलिए रामपुर में अभी सिर्फ 45 साल से अधिक आयु वालों का टीकाकरण ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed