फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Recovery game on illegal tempo stands

Rampur News: अवैध टेंपो स्टैंडों पर वसूली का खेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Recovery game on illegal tempo stands
रामपुर। शहर में अवैध टेंपो स्टैंड बनाकर टेंपो चालकों से अवैध वसूली का खेल लंबे समय से चल रहा है। पालिका के नाम की फर्जी पर्ची काटकर टेपों चालकों से प्रतिदिन 60 रुपये की वसूली की जाती है। शहर में करीब 250 टेंपो हैं, जिनसे प्रतिदिन करीब 15 हजार और महीने में लगभग साढ़े चार लाख रुपये की उगाही हो रही है। टेंपो चालकों का कहना है कि यह खेल पालिकाकर्मियों की सांठगांठ से ही चलता है। बुधवार को टेंपो चालकों के प्रदर्शन के बाद ईओ ने अवैध टेंपो स्टैंड संचालक के खिलाफ तहरीर भी दी है। डेढ़ साल पहले नगर पालिका ने शहर में टेंपो स्टैंड संचालन के लिए 1.3 करोड़ का ठेका उठाया था। ठेकेदार ने सिर्फ पांच लाख रुपये जमा किए और एक साल तक वसूली करता रहा। पालिका ने बार-बार ठेकेदार को नोटिस दिए, लेकिन उसने रुपये जमा नहीं किए। एक साल बाद ठेका रद कर दिया गया और आरोपी ठेकेदार के खिलाफ आरसी जारी की गई। इसके बाद भी उसने रुपये जमा नहीं किया। इसके बाद पालिका ने दोबारा टेंपो स्टैंड का ठेका नहीं उठाया।
विज्ञापन

हालांकि, इसके बाद पालिकाकर्मियों की मिलीभगत से शहर में अवैध टेंपो स्टैंडों का खेल शुरू हो गया। सुबह टेंपो लेकर पहुंचने पर अवैध स्टैंड संचालक चालकों की 60 रुपये की पर्ची काटते हैं। इसके चलते चालक भी सवारियों से मनमाने दाम वसूलते हैं। शहर के अंदर 250 टेंपो चल रहे हैं। सबसे अधिक टेंपो स्वार, मिलक, धमौरा और मुरादाबाद के लिए चलते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि नगर पालिका की सांठगांठ से अवैध टेंपो स्टैंड चलाए जा रहे हैं। इसमें बाकायदा नगर पालिका के नाम से पर्ची काटी जा रही है और इसका शुल्क प्रतिदिन का 60 रुपये रखा गया है। बुधवार को इस वसूली के विरोध में टेंपो चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका के ईओ अवनीश कुमार ने टेंपो स्टैंड संचालक के खिलाफ तहरीर दी थी। शहर में रोडवेज बस स्टैंड के निकट, स्वार रोड, शहजादनगर और धमोरा रोड पर अवैध टेंपो स्टैंडों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
अभी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
अवैध टेंपो स्टैंड पर पालिका के नाम पर वसूली की जानकारी मिलने पर ईओ ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। हालांकि, अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। इसको लेकर टेंपो चालकों में गुस्सा है। चालकों का कहना है कि नगर पालिका कर्मचारियों की शहर पर ही ठेकेदार अवैध वसूली करता है।
----
लापरवाही से घाटे में जा रही पालिकानगर पालिका दिनों दिन लापरवाही के घाटे में जा रही है। एक तरफ बकाया टैक्स जमा नहीं हो पा रहा है। दूसरी तरफ बापू मॉल के किराए से मिलने वाली रकम भी पालिका को नहीं मिल पा रही है। वहीं टेंपो स्टैंड का ठेेका न हो पाने के कारण पालिका को इससे भी कमाई नहीं हो रही है। पालिका के नाम पर फर्जी ठेकेदार मलाई काट रहे हैं।

----
वर्जन :----
टेंपो चालकों से अवैध वसूली के मामले का नगर पालिका से कोई संबंध नहीं है। पालिका के नाम पर पर्ची काटने के जानकारी मिलने पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी गई है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टेंपो स्टैंड का ठेका भी जल्द उठाया जाएगा।
-अवनीश कुमार, प्रभारी ईओ, नगर पालिका परिषद रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed