{"_id":"58221a294f1c1bc932b38507","slug":"recovered-kishori","type":"story","status":"publish","title_hn":"रठौंडा चौराहे से किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रठौंडा चौराहे से किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर/मिलक।
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में किशोरी का अपरहण करने व रेप का आरोपी (लाल शर्ट) पुलिस कस्टडी में। जानकारी देते एसपी। अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू संगठनों के महापंचायत के एलान के बाद हरकत में आई पुलिस ने मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई किशोरी को मंगलवार को नाटकीय ढंग से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरामदगी रठौंडा चौराहे से दिखाई है। किशोरी ने युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर में रेप की धारा बढ़ा दी है। आरोपी को जेल भेज दिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। किशोरी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 13 दिन पहले एक किशोरी का दूसरे समुदाय के लोग अपहरण कर ले गए थे। विरोध पर पिता और छोटी बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पांच दिन पूर्व घायल छोटी बहन की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी लोगों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन पुलिस किशोरी को बरामद कर पाने में नाकाम साबित हो रही थी। पुलिस की इस लापरवाही को देखते हुए हिंदू संगठनों के लोग आंदोलित थे और लगातार धरना-प्रदर्शन व हाईवे पर जाम लगा रहे थे।
विज्ञापन
हिंदू महासभा ने 20 नवंबर को महापंचायत का एलान कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को अगवा किशोरी और आरोपी रिजवान को रठौंडा चौराहे पर बिलासपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद एसपी संजीव त्यागी के सामने पेश किया गया। जहां किशोरी ने बताया कि रिजवान अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गया था। उसको जबरन उठाकर ले गया। उसकी बहन को तलवार व बांकों से पीटा था। उसका कहना था कि आरोपी रिजवान ने उसके साथ रेप भी किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि इस मामले में पहले से ही पांच आरोपी जेल जा चुके हैं। किशोरी का मेडिकल कराया गया। बुधवार को किशोरी के कोर्ट में सीआरपीसी 164 के बयान होंगे।
विज्ञापन