फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RDA's JCB roars on illegal plotting of BJP leader

Rampur News: भाजपा नेता की अवैध प्लाॅटिंग पर गरजी आरडीए की जेसीबी

Tue, 30 Jan 2024 03:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
RDA's JCB roars on illegal plotting of BJP leader
रामपुर। उद्योगों के लिए चिन्हित जमीन पर भाजपा नेता समेत अन्य बिल्डरों ने अवैध तरीके से प्लाटिंग कर दी। जानकारी मिलने के बाद रामपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने मामले की जांच की और फिर नोटिस जारी किए, लेकिन संतोषजनक जवाब न आने की वजह से आरडीए ने प्लाटिंग पर जेसीबी चलवा दी और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


मामला भमरौआ शिव मंदिर की रोड के किनारे स्थित जमीन का है। यहां पर मोहम्मद शाकिर, नीरज गुप्ता, रविंद्र सिंह टोनी द्वारा नौ हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्लाटिंग की जा रही थी। मोहम्मद शाकिर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। इस जमीन का उपयोग उद्योगों के लिए निर्धारित था। किंतु, बिल्डरों की नजर इस पर पड़ गई। प्रापर्टी डीलरों ने जमीन को खरीद लिया और जमीन का भू-उपयोग परिवर्तित किए बिना ही प्लाटिंग शुरू कर दी। इसके लिए उसने पूरी जमीन को चारदीवारी, बिजली के खंभों, सड़कों आदि से कवर कर दिया। प्लाटों की खरीद फरोख्त के लिए एक दफ्तर भी बनाया गया था। इससे पहले कि वहां प्लाटों की बिक्री होती, मामले की जानकारी आरडीए के अफसरों को हो गई। जांच की गई, तो पता लगा कि जमीन का भू-उपयोग उद्योगों के लिए था। जिसके बाद आरडीए की तरफ से नोटिस जारी किए गए। लेकिन, नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद सोमवार को तहसीलदार सदर केके चौरसिया, आरडीए के अधिकारी व कर्मचारी बुलडोजर के साथ भमरौआ रोड के किनारे स्थित जमीन पर पहुंच गए। इसके बाद बुलडोजर चलना शुरू हुआ। सबसे पहले चारदीवारी तोड़ी गई। फिर सड़क उखाड़ी गई और उसके बाद बिजली के खंभे तोड़े गए। अंत में दफ्तर भी ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान आरडीए की कार्रवाई देख खलबली मच गई। आरडीए सचिव हेम सिंह के अनुसार उद्योगों की जमीन पर अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी, जिसके चलते प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया है। बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


-पनवड़िया में भमरौवा रोड पर शाकिर बिल्डर्स के नाम से कोई जमीन नहीं है। मेरा इस जमीन से कोई लेना देना नहीं है। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। शाकिर अली, प्रदेश मंत्री,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed