फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RDA will settle the colony after removing legal hurdles

Rampur News: कानूनी अड़चनों को दूर कर कॉलोनी बसाएगा आरडीए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
RDA will settle the colony after removing legal hurdles
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने अपनी पहली कॉलोनी बसाने की योजना में आने वाली कानूनी बाधाओं को दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही एक बार फिर से इस योजना को पंख लगेंगे।
विज्ञापन

रामपुर विकास प्राधिकरण नैनीताल रोड स्थित जिला जेल के लिए प्रस्तावित खाली पड़ी 103 एकड़ भूमि पर अपनी पहली आवासीय कॉलोनी विकसित करने की योजना बनाई है। जिला प्रशासन ने इस जमीन को चिह्नित करते हुए कॉलोनी विकसित करने की कवायद शुरू की थी। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

चुनाव से ठीक पहले आरडीए की ओर से इस मामले में डिमांड सर्वे कराने का फैसला लिया गया था। इसी आधार पर भूखंड का आवंटन कराने की बात कही गई थी। प्राधिकरण की ओर से डिमांड सर्वे भी शुरू कर दिया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मार्च माह में आरडीए की वेबसाइट पर जाकर लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, प्रशासन ने 19 मार्च को अचानक डिमांड सर्वे को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। स्थगित करने की वजह साफ नहीं की गई थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आरडीए की कॉलोनी जिस जमीन पर विकसित की जा रही थी, उस जमीन पर कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और मामला उलझ गया था।
अब यहां आने वाली कानूनी अड़चनों को दूर करने के लिए आरडीए के साथ ही प्रशासनिक अमले ने एक बार फिर से अपनी कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए कानूनी सलाह ली जा रही है। साथ ही प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आरडीए अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही कानूनी अड़चनें दूर कर कॉलोनी बसाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

----------------------------------

जेल के लिए चिह्नित की गई जमीन पर भी प्रशासन की नजर

प्रशासन की ओर से यूं तो स्वार रोड पर जेल के लिए जमीन चिह्नित की गई है। प्रशासन की मंशा थी कि यहां पर कारागार विभाग को जेल बनाकर दी जाए, लेकिन अब इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार शुरू कर दिया गया है। अब प्रशासन की नजर जेल के लिए प्रस्तावित की गई जमीन पर है। यदि चीनी मिल की जमीन पर जेल नहीं बन सकी तो प्रशासन स्वार रोड पर चिह्नित जमीन पर भी आरडीए की नई टाउनशिप को विकसित कर सकता है।


-------------------------------------

चुनाव से से पहले सीएम ने भी की थी घोषणा
चुनाव से ठीक रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर को टाउनशिप देने की बात की थी। हालांकि इससे पहले ही इस कवायद को प्रशासन ने शुरू कर दिया था। प्रशासन ने आरडीए के माध्यम से काॅलोनी विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया था।

-----------------------------------
आरडीए कॉलोनी बनाने के लिए गंभीर है। मामले में जो भी दिक्कतें होंगी उन्हें दूर कर कॉलोनी बसाएंगे। कॉलोनी के साथ टीपी नगर, बस अड्डा और अन्य विकास कार्यों को भी गंभीरता से पूरा कराया जाएगा। - जोगिंदर सिंह, डीएम व आरडीए उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed