फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Raza Library will get a new director after four years

Rampur News: चार साल बाद रजा लाइब्रेरी को मिलेगा नया निदेशक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Raza Library will get a new director after four years
रामपुर। रजा लाइब्रेरी में चार साल से रिक्त चल रहे निदेशक के पद पर जल्द ही तैनाती की जाएगी। निदेशक के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लखनऊ में इसके लिए साक्षात्कार पूरे हो गए हैं। जल्द ही लाइब्रेरी की ओर से चयनित अधिकारी का प्रस्ताव संस्कृति मंत्रालय को भेजा जाएगा। संस्कृति मंत्रालय बाद में इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल को भेजेगा, जिसकी स्वीकृति के बाद नए निदेशक की नियुक्ति कर दी जाएगी। एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी रजा लाइब्रेरी रामपुर में स्थित है। रजा लाइब्रेरी में निदेशक के पद पर 2017 में पहली दफा तैनाती की गई थी। इस पद पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में फारसी विभाग में कार्यरत प्रो. सैयद हसन अब्बास की तैनाती की गई थी। इससे पहले विशेष कार्यधिकारी की तैनाती होती रही थी। फरवरी 2020 में प्रोफेसर सैयद हसन अब्बास का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था, जिसके बाद से निदेशक का पद रिक्त चल रहा है। पिछले दिनों रजा लाइब्रेरी बोर्ड की ओर से निदेशक के रिक्त पद को भर्ती करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद निदेशक के पद पर चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बोर्ड की ओर से दिसंबर माह में इसको लेकर रिक्ति निकाली गई थी। निदेशक के एक पद पर करीब तीस आवेदन पत्र आए थे, जिसका साक्षात्कार शुक्रवार को लखनऊ में राजभवन में संपन्न हुआ। रजा लाइब्रेरी बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार कमेटी ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया, जो पूरा हो गया। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजभवन की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची संस्कृति मंत्रालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद संस्कृति मंत्रालय की ओर से यह चयनित अभ्यर्थियों की सूची केंद्रीय मंत्रिमंडल को भेजी जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मुहर लगने के बाद चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए राजभवन की ओर से नए निदेशक की तैनाती कर दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लाइब्रेरी को निदेशक मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------
चार साल से डीएम के पास ही निदेशक का कार्यभार
चार साल से निदेशक का कार्यभार रामपुर के जिलाधिकारी के पास है। सबसे पहले 2020 में तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को निदेशक का चार्ज दिया गया। उनके प्रोन्नत होने के बाद निदेशक का कार्यभार 2021 में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के पास रहा और अब उनका तबादला होने के बाद फिलहाल निदेशक का कार्यभार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed