फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rapur police team won the match

रामपुर पुलिस टीम ने सुपरराइडर को 27 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
rapur police team won the match
रामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रामपुर पुलिस और सुपर राइडर टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रामपुर पुलिस टीम ने 27 रन से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

ज्वालानगर स्थित ज्वाला क्लब के मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बुधवार को रामपुर पुलिस और सुपर राइडर टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें रामपुर पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। रामपुर पुलिस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 144 रन का लक्ष्य दिया।। जिसमें सर्वाधिक 25 रन कमल और मोहित ने 23 रनों का योगदान दिया। सुपरराइडर की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवनीत ने 4 विकेट और आसिफ ने 2 विकेट लिए। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरराइडर के बल्लेबाज मोअज्ज्म ने 35 रन और रेहान ने 33 रन बनाए लेकिन टीम 117 रन ही बना सकी। रामपुर पुलिस की और से गौरव ने 3 विकेट और शाहनवाज राणा ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच गौरव रहे। मैच में अंपायरिंग फैजी और रेहान ने की जबकि स्कोरिंग विकास और कमेंट्री अमित सक्सेना ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed