फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rape with teeanager,fir on three persons

किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
rape with teeanager,fir on three persons
स्वार (रामपुर)। तहसील क्षेत्र में एक गांव से किशोरी को अगवा कर जंगल मे ले जाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। घर पहुंची तो किशोरी ने अपने परिजनों को जानकारी दी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। किशोरी के पिता ने तीन युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व तहसील क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी परचून की दुकान से सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि गांव के ही तीन युवक किशोरी को जबरन अगवा कर जंगल में ले गए और रात भर जंगल मे उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने किशोरी की रात्रि के दौरान काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अगले दिन युवक किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। किशोरी ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसे सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया और एकत्र होकर युवकों के घर पहुंचे, जहां युवकों सहित उनके परिजनों ने उनसे गाली गलौज कर भगा दिया। किशोरी के पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा और युवकों को नामजद कर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की, तो मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद युवकों भूरा उर्फ दिलशाद, मेहराज, अंजार अली के खिलाफ धारा 363, 376, 504, 506 धारा 3, 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि कोतवाली पुलिस को शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिया है। वहीं, किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed