फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Collision between two trucks in Dhamora; one dead, two injured.

Rampur News: धमोरा में दो ट्रकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Fri, 04 Sep 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 04 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Collision between two trucks in Dhamora; one dead, two injured.
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में झुनईया पुल पर दो ट्रकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में ग्राम पुराना सल्ला, थाना पुराना सल्ला जनपद गुरदासपुर पंजाब निवासी युवक सूरज (25) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक का एक्सल टूट गया था। वह डिवाइडर की ओर खड़ा था तभी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ गुरजीत सिंह और रविंद्र को भी चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूरज के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed