फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rape blame on uncle in rampur

भतीजी ने चाचा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच मुंबई से गंज थाने में ट्रांसफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
rape blame on uncle in rampur
भतीजी ने चाचा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

जांच मुंबई से गंज थाने में स्थानांतरित, एक साल पहले किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। मुंबई में रहने वाली किशोरी एक साल पहले अपने परिवार और चाचा के साथ अपने पुराने घर रामपुर आई थी। आरोप है कि इस दौरान उसके चाचा ने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में मुंबई के महाराष्ट्र के थाना गोरे गांव रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसकी जांच गंज पुलिस करेगी। गंज थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी एक किशोरी का आरोप है कि उसका पिता कारपेंटर है। वह अपने परिवार और चाचा के साथ कई सालों से मुंबई के थाना गोरे गांव में रह रही है। करीब एक साल पहले वह किसी रिश्तेदार के यहां पर शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर आई थी। इस दौरान किशोरी के साथ रहने वाला उसका चाचा नाजिम भी शादी में आया था। आरोप है कि इस दौरान वह किशोरी को अपने साथ ऊपर बने कमरे में ले गया था जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में वह लोग वापस लौट गए थे। जब वह गर्भवती हुई, तो उसने परिवार के लोगों को सारा मामला बताया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन, घटना यहां की होने के कारण अब इस मामले को रामपुर के गंज थाने में विवेचना के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed