फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Randomization of VVPATs in the presence of observers

प्रेक्षकों की मौजूदगी में वीवीपैट का रेंडमाइजेशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Randomization of VVPATs in the presence of observers
प्रेक्षकों की मौजूदगी में हुआ वीवीपैट का रेंडमाइजेशन
विज्ञापन

रामपुर। 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोग द्वारा नामित प्रेक्षकों की मौजूदगी में किया गया।
अपर प्रभारी कार्मिक एनआईसी अजहर अहमद खां ने बताया कि विधानसभा 34-स्वार के लिए 464 बीयू, 464 सीयू और 566 वीवीपैट, विधानसभा 35-चमरौआ के लिए 461 बीयू, 461 सीयू और 561 वीवीपैट, विधानसभा 36-बिलासपुर के लिए 507 बीयू, 507 सीयू और 618 वीवीपैट तथा विधानसभा 38 मिलक के लिए 543 बीयू, 543 सीयू और 662 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार पूर्ण करा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

डीएम ने पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों से किया वर्चुअल संवाद
शाहबाद। बुधवार को विकास खंड कार्यालय के सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र मादड़ ने पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों से वर्चुअल संवाद स्थापित किया। वर्चुअल संवाद में ग्राम पंचायत सचिवों तथा पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि आगमी 14 फरवरी को जनपद में विधानसभा चुनाव है। डीएम ने कहा कि सभी पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करेंगे। जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। गुरुवार से ही समस्त ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएंगी। जिसमें पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिवों की भूमिका अहम रहेगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी वरुण चतुर्वेदी, प्रभारी एडीओ धनंजय सक्सेना, लोकमान सिंह, अमित भटनागर, श्वेता पांडे, नीलम रस्तोगी,अंकित विश्नोई, धर्मेंद्र सैनी, कृष्णा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed