फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ran away from police custody at night, caught by police in the morning

Rampur News: रात में पुलिस कस्टडी से भागा, पुलिस ने सुबह पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ran away from police custody at night, caught by police in the morning
रामपुर। बृहस्पतिवार की रात मारपीट के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उक्त आरोपी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया है।मिलक के रठौंडा चौराहे पर खाता चिंतामन निवासी लालता प्रसाद की अंडे की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे शराब के नशे में धुत कुछ युवक अंडे बेचने वाले के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। पुलिस तीनों आरोपियों को चौकी ले गई। इसी दौरान आरोपियों के गांव से उनके परिजन भी चौकी पहुंच गए और चौकी का घेराव करने लगे। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह ने मौके का जायजा लिया तथा चौकी इंचार्ज को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों को मिलक कोतवाली लाया गया। रात 11:30 बजे मेडिकल कराने के लिए तीनों को गाड़ी में बैठाकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद लाई। अस्पताल में गाड़ी रुकते ही आराेपी मुकेश भाग गया। पूरी रात आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जूझती रही। शुक्रवार को सुबह 8 बजे पुलिस ने भागे हुए आरोपी मुकेश कुमार को ग्राम रठौंडा के निकट एक रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। ग्राम खाता चिंतामन निवासी लालता प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं कोतवाल भानु सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकेश, राकेश और अवधेश नशे की हालत में रठौंडा चौराहे पर स्थित एक अंडे बेचने वाले दुकानदार के साथ मारपीट कर रहे थे। तीनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed