फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampurs youth who went to Delhi was abducted

Rampur: प्रमाणपत्रों की जांच कराने गया था दिल्ली, पत्नी के पास पति के नंबर से आया मैसेज- हो गया है अपहरण

Mon, 16 Jan 2023 10:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 16 Jan 2023 10:52 PM IST
सार

शाहबाद के ढाकिया चौकी क्षेत्र के घारामपुर गांव निवासी पत्नी पुष्पा ने शाहबाद कोतवाली में पहुंचकर अपने पति सतीश का अपहरण करने के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Rampurs youth who went to Delhi was abducted
अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे भर्ती की परीक्षा पास करने के बाद अपने प्रमाणपत्रों की जांच कराने दिल्ली गए युवक का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण करने की जानकारी उसकी पत्नी के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से दी गई। सूचना के बाद एसओजी और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शाहबाद के ढाकिया चौकी क्षेत्र के घारामपुर गांव निवासी पत्नी पुष्पा ने शाहबाद कोतवाली में पहुंचकर अपने पति सतीश का अपहरण करने के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी द्वारा कहा गया है कि रेलवे भर्ती बोर्ड, चंडीगढ़ के लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उनके पति सतीश को दिल्ली बुलाया गया था। सतीश अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के लिए 12 जनवरी को बदायूं के आसफपुर से दिल्ली गए थे। 
विज्ञापन


उनका आरोप है कि उसके पति को अज्ञात लोगों अपहरण कर लिया है। दरअसल उसके पति के मोबाइल नंबर से ही व्हाट्सएप के माध्यम से अपहरण करने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी फिरौती नही मांगी गई है। मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। -रवि खोखर, सीओ, मिलक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed