{"_id":"69ce7420710301c1f0020362","slug":"rampur-wife-beaten-and-stabbed-fir-lodged-against-constable-police-investigating-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: पत्नी को पीटकर चाकू से किया वार, सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: पत्नी को पीटकर चाकू से किया वार, सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी, पुलिस कर रही जांच
Thu, 02 Apr 2026 07:20 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Vimal Sharma
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:20 PM IST
सार
मुरादाबाद में तैनात सिपाही पर पत्नी को पीटने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला ने अपने सिपाही पति पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के विष्णुविहार किट प्लाई रोड निवासी अनीता यादव के अनुसार उसका विवाह विनय कुमार के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विनय कुमार सिपाही है और वर्तमान में मुरादाबाद के मूंढापांडे थाने में तैनात है। अनीता का कहना है कि पति से विवाद के चलते पहले से एक मुकदमा चल रहा है, जिससे वह उससे खुन्नस रखने लगा था। आरोप है कि 28 मार्च को विनय घर आया और झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने अनीता को बेरहमी से पीटा और चाकू से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद वह मौके से चला गया। होश आने पर पीड़िता ने फोन से अपने भाई को सूचना दी। इस मामले में अनीता यादव ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी थी, जिस पर विनय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन