{"_id":"661bd1a7c30b82221a0beb63","slug":"rampur-uproar-over-stopping-the-procession-on-ambedkar-jayanti-police-took-dj-into-custody-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा रोकने पर हंगामा, पुलिस ने डीजे कब्जे में लिया, नारेबाजी के साथ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा रोकने पर हंगामा, पुलिस ने डीजे कब्जे में लिया, नारेबाजी के साथ प्रदर्शन
Sun, 14 Apr 2024 06:23 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:23 PM IST
सार
रामपुर के मिलक में आंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा रोके जाने पर हंगामा मच गया। पुलिस ने डीजे को अपने कब्जे में ले लिया। इससे नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मिलक में शोभायात्रा रोकने पर नाराज लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर बैंड बाजे एवं डीजे के साथ शोभायात्रा निकालने के दौरान हंगामा मच गया। इसका कारण पुलिस के डीजे को कब्जे में लेना रहा। पुलिस कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने कोतवाली के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
रविवार को मिलक के तीन बत्ती चौराहे पर पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं बाबा साहब के अनुयायियों का कहना है कि प्रशासन ने शोभायात्रा, बैंड बाजे व डीजे के साथ निकालने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
यह उनके साथ भेदभाव है। मौके पर पहुंचे सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने भीड़ को समझाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन