फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur The miscreants who escaped after firing on the police caught both of them were shot in the leg in the encounter

रामपुर: पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश पकड़े, मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली

Fri, 06 May 2022 12:19 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 06 May 2022 12:19 PM IST
सार

गुरुवार शाम को टांडा प्रभारी अजय कुमार अपनी टीम के साथ प्रानपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया, तो कार में सवार तीन लोग कार छोड़कर पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करते हुए भागने लगे थे

विज्ञापन
Rampur The miscreants who escaped after firing on the police caught both of them were shot in the leg in the encounter
पुलिस टीम पर गोलीबारी कर फरार हुए दोनों बदमाश मुठभेड़ में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हुए दोनों बदमाशों को सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों बदमाशों ने सिविल लाइंस पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इससे वो घायल होकर जमीन पर गिर गए। दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार शाम को टांडा प्रभारी अजय कुमार अपनी टीम के साथ प्रानपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया, तो कार में सवार तीन लोग कार छोड़कर पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करते हुए भागने लगे थे। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश शावेज के बाएं पैर में गोली लग गई थी।
विज्ञापन


गोली लगने के बाद वो जमीन पर गिर गया था। जबकि, मोहसिन और मुन्ना भागने में कामयाब हो गए थे। दो बदमाशों के फरार होने की सूचना के बाद थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी थी। गुरुवार देर रात को सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही अपनी टीम के साथ आश्रम पद्घति रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच दो लोग पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो दोनों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी हैं हिस्ट्रीशीटर

इस दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों सड़क पर ही गिर गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया पकड़े गए बदमाश गंज थाना क्षेत्र के बजरिया खानसामा निवासी मोहसिन और मुन्ना हैं। दोनों के कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। जिले में मोहसिन पर 12 और मुन्ना के ऊपर तीन मामले दर्ज हैं।

गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश फरार हो गए थे। उन्हें सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों जवाबी फायरिंग में घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
- डॉ. संसार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed