Rampur: किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर जमकर पीटा, तोड़ दिया हाथ- सिर में आई गंभीर चोट
पटवाई थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को युवकों ने अगवा कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म कर मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक किशोरी को घर से उठाकर ले गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार सुबह किशोरी गांव में मंदिर के पास मिली। आरोप है कि किशोरी के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात वह अपने दूसरे मकान में सो रहा था। उसकी 16 वर्षीय बेटी अपने दो छोटे भाइयों के साथ मकान में सो रही थी। रात करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के रहटगंज गांव निवासी लाखन व मंडियां जोलपुर निवासी मनवीर घर में घुस आए।
घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर फरार हो गए। रात में जब वह अपने मकान पर पहुंचा तो बेटी गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद सुबह करीब चार बजे गांव के ही हनुमान मंदिर के पास लाखन और मनवीर के साथ उसने अपनी बेटी को देखा।
उसने आवाज लगाई तो आरोपी उसकी बेटी को घायल अवस्था में छोड़कर चले गए। मारपीट में किशोरी के एक हाथ में फ्रैक्चर है और सिर में भी चोट आई है। किशोरी ने दोनों युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण के मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि 28 मार्च को करीब दो बजे इनकी बेटी का गांव के ही अजहर, शाहिद, रुक्साद, इस्लाम, बाबू और मुन्त्याज ने अपहरण कर लिया। युवती अपने साथ चार लाख 17 हजार रुपये और जेवर भी ले गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।