फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Teasing of teachers in school, case registered against headmaster

Rampur: स्कूल में शिक्षिकाओं के साथ छेड़खानी, प्रधानाध्यापक के खिलाफ दर्ज करवाया केस.. पुलिस भी कहानी में उलझी

Sat, 13 Apr 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:24 AM IST
सार

रामपुर जिले के एक स्कूल की शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि शिक्षिका से कक्षा को सुचारु चलाने को कहा गया तो वह आरोप लगाने लगी। 

विज्ञापन
Rampur: Teasing of teachers in school, case registered against headmaster
रामपुर में गश्त करती पुलिस - फोटो : रामपुर पुलिस ट्वीट

विस्तार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की दोपहर कुछ शिक्षिकाओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी व शोषण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एक शिक्षिका ने कोतवाली में प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। शुक्रवार की दोपहर विद्यालय की एक शिक्षिका ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी करने व शोषण करने आदि आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच तमाम शिक्षिकाएं एकत्रित हो गईं।
विज्ञापन


पीड़ित शिक्षिका ने सभी को छेड़खानी की बात बताई। तभी प्रधानाध्यापक स्कूल से चले गए। बाद में सभी महिला शिक्षकों ने विद्यालय में हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि प्रधानाध्यापक द्वारा उन्हें बीते काफी समय से तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है, जिसके कारण वह लोग शिक्षण कार्य करने में काफी परेशानी महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी करने व परेशान करने का भी आरोप लगाया। शिक्षिकाओं ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से भी फोन पर की। इसके बाद सभी शिक्षिकाएं कोतवाली पहुंच गईं। कोतवाली पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी मजहरूल इस्लाम को घटना के बारे में बताया।

विद्यालय की शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी, बदसलूकी करने, जान से मारने की धमकी देने आदि आरोप लगाए। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराने का भी प्रयास हुआ, मगर वार्ता विफल रही। पुलिस ने एक शिक्षिका की तहरीर पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।


वहीं प्रधानाध्यापक ने बताया कि वह विद्यालय में वर्ष 2017 से तैनात हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाली शिक्षिका से निपुण कक्षा चलाने के लिए कहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed