फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Teacher accused of molesting student, people beat him fiercely, video goes viral

Rampur: पांचवी की छात्रा को ड्रेस दिलाने के बहाने से लगा शिक्षक, फिर करने लगा छेड़खानी..परिजनों ने जमकर पीटा

Mon, 11 Dec 2023 05:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 05:51 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। शिक्षक के खिलाफ फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है। परिजनों का आरोप है कि ड्रेस दिलवाने के बहाने शिक्षक ने छेड़खानी की थी। 

विज्ञापन
Rampur: Teacher accused of molesting student, people beat him fiercely, video goes viral
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सैदनगर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक पर स्कूल यूनिफॉर्म दिलाने के बहाने कक्षा चार की छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। शिकायत पर गुस्साए परिजनों ने अध्यापक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया गया है। छात्रा के पिता ने अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कक्षा चार की एक छात्रा शनिवार को स्कूल में पढ़ने के लिए आई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि यूनिफॉर्म दिलाने के बहाने इंचार्ज प्रधानाध्यापक छात्रा को बाइक से टांडा ले जा रहा थे। इसी दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने छुट्टी होने के बाद घर आकर सारी बात परिजनों को बताई। सोमवार को स्कूल खुलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे तो परिजन उग्र होकर आ गए और प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस और विभागीय अफसर हरकत में आ गए। परिजनों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी पाकर बीएसए संजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने घटना की जांच करने के बाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही छात्रा के पिता की ओर से मामले की तहरीर टांडा थाने को दी है। पुलिस शिक्षक से पूछताछ कर रही है।


छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश टांडा पुलिस को जारी किए गए हैं। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।- राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed