{"_id":"68de312f41887a774b050416","slug":"rampur-tantric-who-posted-viral-video-shot-in-encounter-with-police-injured-leg-and-admitted-hospital-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाले तांत्रिक की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाले तांत्रिक की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Thu, 02 Oct 2025 01:32 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:32 PM IST
सार
महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी तांत्रिक गुलफाम
- फोटो : संवाद
विस्तार
महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने और पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी तांत्रिक गुलफाम की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम गुलड पीपलसाना के जंगल में हुई।
विज्ञापन
जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक अक्तूबर को केस दर्ज किया था। आरोपी तांत्रिक गुलफाम पर महिला के घर में घुसकर उसे तांत्रिक जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने और वायरल करने के साथ-साथ उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप था।
विज्ञापन
बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी तमंचा लेकर पीड़िता के परिवार को धमकी देने आ रहा है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रामबाबू, लईक अहमद समेत सात पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी। मामले में अब आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।