फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Swar MLA Abdullah Azam's two birth certificates and two PAN cards were cross-examined

Rampur: स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पैनकार्ड के मामले में हुई जिरह, अगली सुनवाई 11 को

Fri, 08 Jul 2022 06:56 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Jul 2022 06:56 PM IST
सार

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीम फात्मा भी आरोपी हैं।

विज्ञापन
Rampur Swar MLA Abdullah Azam's two birth certificates and two PAN cards were cross-examined
पेशी के लिए पहुंचे स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा नेता आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आयकर अधिकारी ने गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीम फात्मा भी आरोपी हैं। अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों ही आरोपी हैं। इन मामलों में तीनों जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें आयकर अधिकारी विजय कुमार ने कोर्ट में गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आयकर अधिकारी से जिरह की, जो पूरी नहीं हो सकी है। मामले में वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed