फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur, students going for exams collided with a tractor-trolley, bouncing off their bikes, killing two

UP: रामपुर में परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन छात्रों ने तोड़ दिया दम

Mon, 23 Feb 2026 12:31 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 12:31 PM IST
सार

रामपुर में परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें तीन छात्रों की जान चली गई। एक गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Rampur, students going for exams collided with a tractor-trolley, bouncing off their bikes, killing two
रामपुर में छात्रों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर जिले में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों को टांडा क्षेत्र के दढ़ियाल मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने माैके से बाइक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह चारों छात्र दढ़ियाल से टांडा परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहे बाइक सवार छात्र संभल नहीं सके और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उनकी पहचान अरुण, विनय और मनु के रूप में हुई है। घायल छात्र का नाम बादल बताया गया है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अरुण मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला था और फत्तावाला में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय और मनु दढ़ियाल क्षेत्र के निवासी थे। दोनों पड़ोसी और किसान परिवार से थे। एक साथ परीक्षा देने निकले दोस्तों की मौत से गांव में मातम पसरा है। घटनास्थल से पुलिस को एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिली है। अब पुलिस इस बिंदु की जांच कर रही है कि चारों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे।


ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में लिया गया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed