फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur second in pm rozgar srijan programme

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्रगति में प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
rampur second in pm rozgar srijan programme
रामपुर। भारत सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में प्रगति के अनुसार जनपद का प्रदेश में दूसरा स्थान है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के नेतृत्व में इस वित्त वर्ष में जनपद के 148 लोगों को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जा चुका है। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी आईए खान ने बताया कि प्रदेश स्तर से जनपद को 39 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष जिलाधिकारी के नेतृत्व में अब तक 148 लोगों को इस योजना के अंतर्गत 10 करोड़ 80 लाख रुपये का ऋण प्रदान कराया जा चुका है तथा योजना के अंतर्गत इन लाभार्थियों को चार करोड़ नौ लाख रुपये की सब्सिडी भी प्रदान की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के दौरान आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े और वे अपनी योग्यता और हुनर के अनुसार स्वरोजगार स्थापित करके स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार के साधनों से जोड़ सकें। उन्होंने बताया कि इस योजना में लाभ प्राप्त करने के लिए पीएमईजीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होता है, तत्पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सब्सिडी आधारित लोन उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed