फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur remained colder than Nainital on Friday

Rampur News: शुक्रवार को नैनीताल से भी ठंडा रहा रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rampur remained colder than Nainital on Friday
रामपुर। शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कोहरे के साथ शीतलहर चलने से जिंदगी ठहर सी गई। घरों से बाहर निकले लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। शुक्रवार को नैनीताल से भी ठंडा रामपुर रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 16 और रामपुर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि तापमान में अभी और गिरावट आएगी। शुक्रवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो गलन काफी अधिक थी। 2.5 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को शीतलहर का एहसास कराया। दोपहर करीब 12 बजे तक बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। शहर भी पूरे दिन हल्के कोहरे की जद में रहा। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस था। एक दिन में ही अधिकतम तापमान करीब साढ़े चार डिग्री घटकर 15 डिग्री सेल्सियस रह गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में 7.9 डिग्री सेल्सियस ही रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड में नैनीताल जिला बेहद ठंडा रहता है, लेकिन शुक्रवार को रामपुर ने नैनीताल को भी पीछे छोड़ दिया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा है और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते रामपुर में ठंड अधिक बढ़ गई है। ठंड और कोहरे के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। सुबह के समय वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। परिवहन सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

-----------
पांच जनवरी का तापमान
नैनीताल :---
अधिकतम-16 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-7.6 डिग्री सेल्सियस
------
रामपुर :---
अधिकतम-15 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-7.9 डिग्री सेल्सियस
--------------------
नौकरीपेशा लोगों की बढ़ी परेशानी
घने कोहरे और धुंध के कारण रोडवेज बसें काफी धीमी गति से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा लोगों को हो रही है। रामपुर से बरेली, मुरादाबाद या जिले की दूसरी तहसीलों को जाने वाले यात्री बसें धीमी चलने से अपने कार्यस्थल पर देर से पहुंच पा रहे हैं। वहीं लंबी दूरी के यात्रियों को भी अपनी मंजिल तक पहुंचने में कई-कई घंटे का अधिक समय लग रहा है। एआरएम दीपचंद्र जैन ने कहा कि बस अड्डे से बसों को सही समय पर निकाला जाता है। कोहरा अधिक होने के कारण बसें चालक बसें धीमी गति से चलाते हैं, इससे समय अधिक लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बाजारों में सन्नाटा, अलाव बने सहारा
कड़ाके की ठंड का असर बाजारों में दिखाई पड़ रहा है। शहर के अति व्यस्त बाजारों में भी इन दिनों सन्नाटा नजर आ रहा है। शुक्रवार को दोपहर के समय चाकू बाजार में दुकानें खुली थीं, लेकिन ग्राहक नहीं थे। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आए। वहीं नगर पालिका की ओर से शहर में कई स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। जहां-जहां भी अलाव जल रहे हैं, वहां लोगों की काफी भीड़ जुट रही है। दुकानदारों, वाहनों चालकों के साथ ही राहगीरों के लिए अलाव बड़ा सहारा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed