{"_id":"6815212d5b5ddd0f3003e10c","slug":"rampur-ranks-first-in-the-state-in-revenue-collection-from-mining-rampur-news-c-282-1-rmp1007-144755-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खनन से राजस्व वसूली में रामपुर प्रदेश में पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खनन से राजस्व वसूली में रामपुर प्रदेश में पहले स्थान पर
Sat, 03 May 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 03 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले ने खनन के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व वसूली कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2024-25 में खनन विभाग को 38.50 करोड़ रुपये का वार्षिक लक्ष्य दिया गया था, जबकि विभाग ने इस लक्ष्य से कहीं अधिक, कुल 107 करोड़ 27 लाख रुपये की वसूली की है। यह उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य से 278.62 प्रतिशत अधिक है। इस बड़ी सफलता के चलते रामपुर जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
प्रभारी खनन अधिकारी हेम सिंह ने बताया कि यह परिणाम प्रभावी कार्रवाई और नियमों के कड़ाई से अनुपालन का प्रतिफल है। विभाग ने अल्प अवधि वाले तीन माह के खनन पट्टों से ही तीन करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक की राजस्व प्राप्ति की है। वहीं, अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अनियमित परिवहन को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रशासन ने जिले भर में 14 स्थायी चौकियों की स्थापना की है, जहां अधिकारियों की तैनाती कर वाहनों की जांच और परिवहन नियमों के अनुपालन की निगरानी की जा रही है। उत्तराखंड सीमा से जिले में प्रवेश करने वाले अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाले वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है। अब तक कुल 869 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ 30 लाख रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, अवैध खनन और परिवहन से संबंधित आठ मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, अवैध खनिज भंडारण के मामलों में की गई कार्रवाई से नाै करोड़ 68 लाख रुपये की अतिरिक्त वसूली की गई है।
प्रभारी खनन अधिकारी ने बताया कि शासन ने वर्ष 2025-26 के लिए जिले का वार्षिक लक्ष्य 110 करोड़ रुपये निर्धारित किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्ष में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाएगी।