{"_id":"67f825e790bb89cf470463cb","slug":"rampur-police-is-at-the-top-in-the-state-for-the-9th-consecutive-time-on-cm-dashboard-rampur-news-c-282-1-rmp1004-143273-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीएम डैश बोर्ड पर रामपुर पुलिस लगातार 9वीं बार प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीएम डैश बोर्ड पर रामपुर पुलिस लगातार 9वीं बार प्रदेश में अव्वल
Fri, 11 Apr 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सीएम डैश बोर्ड पर रामपुर पुलिस लगातार नौवीं बार प्रदेश में अव्वल आई है। डैश बोर्ड पर 50 बिंदुओं का पालन करते हुए रामपुर पुलिस ने पहला स्थान हासिल किया है। एसपी ने पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाई है।
पुलिस के कामकाज की समीक्षा मुख्यमंत्री खुद करते हैं। प्रदेश स्तर पर हर जिले की समीक्षा हर माह की जाती है। 50 बिंदुओं पर पुलिस के कामकाज की समीक्षा की जाती है। सीएम डैश बोर्ड ने मार्च माह की रैंक जारी कर दी है। सीएम डैश बोर्ड पर रामपुर पुलिस ने 85.40 फीसदी अंक हासिल कर लगातार 9वीं बार प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। एसपी विद्या सागर मिश्र के अनुसार, इससे पूर्व माह जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर, जनवरी एवं फरवरी में भी जनपद रामपुर ने रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि सीएम डैशबोर्ड में 50 बिंदुओं पर कार्यवाही के माध्यम से जनपदों की रैंकिंग तय की जाती है। एसपी के मुताबिक, सीएम डैश बोर्ड पर अनुसूचित जाति व जनजाति के अपराध (गंभीर चोट), एससी एसटी के अपराध (बलात्कार), अनुसूचित जाति व जनजाति के अपराध (कुल अपराध), अनुसूचित जाति व जनजाति के अपराध (हत्या), आबकारी अधिनियम गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्यवाही समेत 50 बिंदुओं पर समीक्षा की जाती है। एसपी ने इस मामले में पुलिस कर्मियों को बधाई दी है साथ ही आगे भी इसी तरह के कार्य करने पर जोर दिया है।