फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Police could not arrest former MP Jayaprada, hearing will be held again today

Rampur: पूर्व सांसद जयाप्रदा को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस, आज फिर होगी सुनवाई, आचार संहिता के उल्लंघन केस

Thu, 25 Jan 2024 09:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 09:44 AM IST
सार

आचार सहिता उल्लंघन के दो मामलों में पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। रामपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक छापेमारी की थी। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी। 

विज्ञापन
Rampur: Police could not arrest former MP Jayaprada, hearing will be held again today
रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामलों में फरार चल रही पूर्व सांसद जयाप्रदा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इन मामलों की सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल ने उनके खिलाफ दोनों मामलों में गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

विज्ञापन


कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी हाजिर न होने पर पुलिस अधीक्षक को विशेष टीम गठित कर पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया था।
विज्ञापन


इस टीम ने रामपुर से लेकर मुंबई दिल्ली और हैदराबाद तक छापेमारी की थी लेकिन पुलिस को पूर्व सांसद जयाप्रदा हाथ नहीं लगी। करीब एक सप्ताह के प्रयास के बाद पुलिस की विशेष टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस जनवरी को कोर्ट ने जमानतियों  के खिलाफ अलग से फाइल खोलते हुए पूर्व सांसद के खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी किया था। अब इस मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed