फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Obscene act with a girl, pressure for marriage by showing a gun, accused sent to jail

'वह धर्मांतरण गिरोह का सदस्य':  युवती से अश्लील हरकत, तमंचा दिखाकर शादी का दबाव, पीड़िता की मां के गंभीर आरोप

Thu, 28 Aug 2025 06:02 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 06:02 PM IST
सार

मिलक में एक युवक को युवती से अश्लील हरकत, धर्मांतरण और शादी का दबाव बनाने के आरोप में मोहल्लावासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता और उसकी मां ने आरोप लगाया कि आरोपी अमन सिद्दीकी लंबे समय से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Rampur: Obscene act with a girl, pressure for marriage by showing a gun, accused sent to jail
रामपुर पुलिस कर रही जांच - फोटो : freepik

विस्तार

मिलक के एक युवक को स्थानीय निवासियों ने कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले किया। आरोप है कि युवक ने एक युवती को रास्ते में रोककर तमंचा दिखाकर अश्लील हरकतें कीं और धर्मांतरण कर शादी करने का दबाव डाला। घटना के बाद पीड़ित युवती की मां कोतवाली पहुंची और उसने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले काफी समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था।

विज्ञापन


उसने बताया कि युवक ने झूठी पहचान बनाकर लव जिहाद में फंसाया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और धर्मांतरण के लिए मजबूर किया। शादी से इनकार करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य धर्म की लड़कियों से संपर्क कर उन्हें गुमराह करता है।
विज्ञापन


किसी धर्मांतरण गैंग से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को जब युवक ने फिर युवती को घेरा तो मोहल्लावासियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी अमन सिद्दीकी के खिलाफ धर्मांतरण के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का मेडिकल कराने के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed