फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur News Temporary bridge of Ghugha river submerged in Abbas Nagar

Rampur: अब्बास नगर में घूघा नदी का अस्थायी पुल डूबा, जान को जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं लोग

Mon, 17 Oct 2022 11:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 17 Oct 2022 11:11 PM IST
सार

ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पुल से गुजर रहे हैं। ग्रामीणों को हादसे की आशंका सता रही है लेकिन सिंचाई विभाग ने इस पुल की कोई सुध नहीं ली है। इसके चलते उनमें रोष है।

विज्ञापन
Rampur News Temporary bridge of Ghugha river submerged in Abbas Nagar
अब्बास नगर में घूघा नदी का अस्थायी पुल डूबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घूघा नदी में पानी बढ़ने के कारण क्षेत्र के अब्बास नगर-हमीरपुर गांव के बीच नदी पर बना अस्थायी पुल डूब गया है। इसके चलते ग्रामीण जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। ग्रामीणों को हादसे की आशंका सता रही है लेकिन सिंचाई विभाग ने इस पुल की कोई सुध नहीं ली है। इसके चलते उनमें रोष है। विकास खंड स्वार की ग्राम प्रचायत हमीरपुर के अंतर्गत आने वाला अब्बास नगर कोयली गांव आते हैं जिनके बीच में घूघा नदी बहती है।

विज्ञापन


ग्रामीणों को एक-दूसरे गांव में आने-जाने, खेतों पर पहुंचने तथा फसलों को मंडी तक ले जाने के लिए इस नदी को पार करना पड़ता है। बरसात के दिनों में नदी उफान पर आती है तो यहां बना अस्थाई पुल या तो बह जाता है या फिर नदी में डूब जाता है। पानी उतरने के बाद ग्रामीणों की मदद से ग्राम प्रधान द्वारा दोबारा इस अस्थायी पुल का निर्माण करा दिया जाता है।
विज्ञापन


बीते दिनों भारी वर्षा होने से घूघा नदी भी उफान पर आई तो यह पुल पानी में डूब गया। इसके चलते हमीरपुर और अब्बासनगर के बीच संपर्क टूटकर रह गया। ग्रामीणों को भगवंत नगर वाया मेहंदी नगर गांव का 11 किलो मीटर अतिरिक्त दूरी तय करके हमीरपुर गांव या फिर जंगल में पहुंचना पड़ रहा है। बहुत से ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर डूबे हुए पुल से होकर गुजर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी पर प्रत्येक वर्ष अस्थाई पुल बनाया जाता है और प्रत्येक बरसात में यह डूब जाता है। इसके चलते उन्हें अपने खेतों पर पहुंचने के लिए संकट का सामना करना पड़ता है। इस पुल का निर्माण जिला पंचायत द्वारा करा दिया जाए तो इस क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों को बहुत बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। -अमरीक सिंह, ग्रामीण अब्बास नगर

बीते छह दिनों से घूघा नदी का पुल नदी में समाया हुआ है। हालांकि पानी कम होने से यह पुल नजर आने लगा है लेकिन आवागमन में जोखिम बना हुआ है। जन प्रतिनिधियों ने आश्वासन तो दिया लेकिन यह पुल आज तक नहीं बनाया जा सका है। -पंकज सचदेवा, कारोबारी

घूघा नदी पर बना यह अस्थायी पुल बनवाने के लिए जिला पंचायत ने अधिक बजट के कारण इसे बनाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके लिए निर्वाचित जन प्रतिनिधि भी जिम्मेदार हैं। कई बार पुल बनवाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही। अब जिलाधिकारी ही इस समस्या का समाधान करा सकते हैं। -जगदीश सिंह, ग्रामीण

चुनाव के दौरान प्रत्याशी इस पुल को बनवाने का आश्वासन देते हैं लेकिन जीतने के बाद वह पलट कर भी नहीं आते। कहा कि विधायक, सांसद और जिला पंचायत सदस्यों ने यहां छोटा सा पुल बनवाने की जरुरत को पूरा नहीं किया। आगामी चुनाव में उनसे जवाब तलब जरुर किया जाएगा। -गुरजीत सिंह काका, ग्रामीण अब्बास नगर-कोयली

यह पुल लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा सकता है। इसके लिए निर्वाचित जन प्रतिनिधि की ओर से विभाग को प्रस्ताव मिल जाए तो अगली कार्य योजना में इसे शामिल कर निर्माण की दिशा में प्रगति हो सकती है। -अमित तेजन अवर, अभियंता लोक निर्माण विभाग, रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed