रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्ड-4 महावीर मोहाले में शनिवार देर शाम अचानक बिजली के खंभे में शॉट सर्किट से 15 घरों के बिजली उपकरण जल गए। इस वजह से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कई घरों में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी, कंप्यूटर सहित अन्य सामान जल गए हैं।
कुशाल सिंह ठाकुर, हितेश शुक्ला, आशु शुक्ला, योगराज शर्मा, सुनील कुमार, ध्रुव शर्मा और सुरेंद्र महाजन सहित अन्य लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। लोगों का कहना है बिजली बोर्ड रामपुर के एक्सईएन को कई बार इन लाइनों को दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं। मगर आज तक इन लाइनों को दुरुस्त नहीं कर पाए। इसके कारण अभी भी वार्ड-4 के लोगों को खतरा बना हुआ है।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता प्रदीप नेगी बताया कि ने महावीर मोहाले में बंदरों ने तार हिलाने से शॉट सर्किट हुआ है। जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उनका कहना है कि इन लाइनों में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं है।