फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news privet buses strike people face problem

दूसरे दिन भी निजी बसों की हड़ताल, लोग बेहाल

Tue, 04 May 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
rampur news privet buses strike people face problem
रामपुर बुशहर। टैक्स माफी की मांग को लेकर निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरे दिन भी निजी बसें नहीं चलने से ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों को अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही है, जहां पर सरकारी बसों की आवाजाही कम है। ऐसे में लोगों को निजी वाहनों और टैक्सियों से आवाजाही करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान मंगलवार को दूसरे दिन भी निजी बस ऑपरेटर यूनियन की हड़ताल जारी रही। रामपुर के नए बस अड्डे में ऑपरेटरों ने बसें खड़ी कर दी हैं। कोरोना महामारी के दौर में निजी बस ऑपरेटर सरकार की जारी 50 प्रतिशत सवारियां बैठाने पर सहमति जताई है। प्रदेश सरकार से निजी बस ऑपरेटर कोरोनाकाल का टैक्स माफ करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को निजी बसें नहीं चलने से रामपुर के चौधरी अड्डे और नए बस अड्डे पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानियों को झेलना पड़ा। महामारी को देखते हुए परिवहन निगम ने भी अपने रूटों में कटौति की है। इस कारण यात्रियों को बस सेवा के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई रूटों के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटर यूनियन रामपुर के अध्यक्ष अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल राणा, कुलवीर सिंह गिल, हरमेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह, निखिल सांख्यान, तेंजिन, योगेश शर्मा, राकेश मेहता, दीगु ठाकुर और राकेश सहित अन्यों ने कहा कि कोरोना महामारी से निजी बस ऑपरेटरों को खासा आर्थिक नुकसान हुआ है।

इस प्रकार से सरकार ने अन्य कई क्षेत्रों में राहत दी है, उसी तरह निजी बसों का भी अगस्त 2020 से 31 मार्च तक का टैक्स माफ किया जाना चाहिए, ताकि निजी ऑपरेटर राहत मिल सके। अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि सरकार और विभाग से चर्चा का दौर चल रहा है। मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उचित कदम उठाकर राहत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed