फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur News: Personnel assaulted in Dadhiyal power house, report filed against four including district minister of BJYM

Rampur News: दढ़ियाल बिजलीघर में कर्मियों से मारपीट, भाजयुमो के जिला मंत्री समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Jul 2022 06:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Jul 2022 06:45 PM IST
सार

बुधवार रात बिजली कटौती से गुस्साए कुछ लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर वहां मौजूद ऑपरेटर और संविदा कर्मी की पिटाई कर दी। घटना में दोनों कर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन
Rampur News: Personnel assaulted in Dadhiyal power house, report filed against four including district minister of BJYM
घायल कर्मचारी अशोक कुमार व अब्दुल रब (बाएं) धरने पर बैठे कर्मचारी (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार रात बिजली कटौती से गुस्साए कुछ लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर वहां मौजूद ऑपरेटर और संविदा कर्मी की पिटाई कर दी। घटना में दोनों कर्मी घायल हो गए। घटना से बिजली कर्मियों में आक्रोश फैल गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले कई कर्मचारी काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


सूचना पर उपखंड अधिकारी राजदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। मामले में बिजलीघर के अवर अभियंता विजयपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। विभागीय कर्मियों के अनुसार टांडा बिजलीघर से आ रही 33 केवीए हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के चलते नगर सहित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इस दौरान नगर निवासी भाजपा नेता अंकुश चौधरी और तीन अन्य व्यक्ति बिजली घर पहुंचे और ठप आपूर्ति के बारे में जानकारी लेने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और बिजलीघर ऑपरेटर अशोक कुमार और हेल्पर के रूप में तैनात संविदा कर्मी अब्दुल रब को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने ऑपरेटर का मोबाइल तोड़ने के अलावा वहां रखी कुर्सियों को भी तोड़ दिया साथ ही सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न की। 

मारपीट में दोनों कर्मचारी घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस से टांडा सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद बिजलीघर के अवर अभियंता विजयपाल ने टांडा कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने नगर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकुश चौधरी व तीन अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 332 (सरकारी कार्य में बाधा डालना), 353 (मारपीट करना और अभिलेख फाड़ देना), 504 (गाली-गलौज करना) और 427 (क्षति पहुंचाना) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

घटना के विरोध में बृहस्पतिवार सुबह विद्युत संविदा मजदूर संगठन रामपुर के महामंत्री फरहान खां के नेतृत्व में दढ़ियाल, स्वार, मसवासी, सैदनगर, टांडा सहित अन्य बिजलीघरों पर तैनात कर्मचारी काम छोड़कर नगर के बिजलीघर पर एकत्र हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर दो घंटे बाद उपखंड अधिकारी टांडा राजदीप सिंह और स्वार बिजलीघर के अवर अभियंता नौशाद हुसैन धरने पर बैठे कर्मचारियों के बीच पहुंचे और वार्ता की। 

उपखंड अधिकारी राजदीप सिंह ने कर्मचारियों को आरोपियों के खिलाफ तीन दिन में उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए काम पर लौटने को कहा जिसके बाद कर्मचारी धरना समाप्त कर काम पर लौट गए।

उपखंड अधिकारी राजदीप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के साथ मारपीट की वह घोर निंदा करते हैं कर्मचारियों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय दिया है। 


इस मामले में भाजयुमो जिला मंत्री अंकुश चौधरी का कहना है कि वह बुधवार की रात बिजली कटौती की समस्या को लेकर कुछ लोगों के साथ बिजलीघर गए थे। कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed