फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news jalori jot people face treffic jaam

जलोड़ी जोत सैलानियों से गुलजार, लगा ट्रैफिक जाम

Sun, 04 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
rampur news jalori jot people face treffic jaam
हरिकृष्ण शर्मा
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। कर्फ्यू खुलते ही आनी और बंजार का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जलोड़ीजोत पर्यटकों से गुलजार हो गया है। इस दौरान हजारों की संख्या में सैलानी यहां दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में सैलानियों के यहां पहुंचने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बंजार के जिभ्भी से पर्यटक जाम में घंटों फंसे रहे।
इस वजह से सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने का कहना है कि यातायात व्यवस्था से निपटने के लिए जलोड़ी जोत में एकमात्र पुलिस कर्मचारी तैनात है। इस वजह से जाम को खोलने में अधिक समय लग गया।
विज्ञापन

कॉमरेड नेता पदम प्रभाकर, शिवराम और हंसराज ने बताया कि वे कुल्लू से आनी बस में आ रहे थे। इसी बीच बंजार के जिभ्भी से ही पर्यटकों के सैकड़ों वाहन वाहन जाम में फंसे हुए थे। आनी का जलोड़ीजोत तो लोग दिन भर जाम ही लगा रहा। ऐसे में कुल्लू से आवाजाही करने वाले सैकड़ों सैलानियों समेत स्थानीय लोग परेशान नजर आए। इससे एचआरटीसी की बसें अपने गंतव्यों तक समय पर नहीं पहुंच पाई। वहीं जरूरी कार्य के लिए आए लोगों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलोड़ीजोत के ट्रैफिक को संभालने के लिए पुलिस ने यहां मात्र एक कर्मी को तैनात किया है। मगर कई किलोमीटर लंबे जाम को खोलना एक कर्मी के बस की बात नहीं थी। आजकल जलोड़ीजोत और सरेउलसर की ओर हर रोज सैकड़ों सैलानी घूमने के लिए आ जा रहे हैं। ऐसे में संकरी सड़क पर जाम लग जाता है। इससे निपटने के लिए लोगों ने पुलिस प्रशासन से यहां अतिरिक्त जवानों की तैनाती करने की मांग उठाई है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि रविवार के दिन जाम की समस्या से निपटने के लिए जलोड़ीजोत क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed