फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news doom deveta jatar in jadun village narkanda

नारकंडा के जदूण में 25 सालों के बाद डोम देवता की जातर

Sun, 14 Mar 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
rampur news doom deveta jatar in jadun village narkanda
डोम देवता की जातर में चोल्टू नृत्य की प्रस्तुति देते देवलु।
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। नारकंडा के जदूण गांव में 25 वर्षों के बाद डोम देवता महाराज की भव्य जातर का आयोजन किया गया। डोम देवता शरमला से श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवता महाराज के रथ में डोम देवता जदूण और नाग देवता जदूण की मूर्तियां भी जातर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विराजमान रहीं। डोम देवता के गुर देवा मंगत राम ने देव वाणी के माध्यम से कार कारिंदों को प्राचीन परंपराओं के निर्वहन की नसीहत दी। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को खुशहाली का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस दौरान देव नर्तक दल शरमला के देवलुओं ने देवता महाराज के रथ के चारों ओर माला बनाकर परंपरागत चोल्टू नृत्य भी पेश किया गया। इस मौके पर डोम देवता शरमला के गुर मंगत राम, भंडारी ईश्वर डोगरा, डोम देवता जदूण के गुर रोशन श्याम, भंडारी रामलाल, नाग देवता जदूण के गुर दौलत राम, भंडारी किशोरी लाल, शरमला के कारदार, जदूण के कारदार और श्याम, डोगरा, राजटा परिवारों के बुजुर्गों सहित क्षेत्र के लोगों ने हाजिरी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed