{"_id":"60bcc86d8ebc3ea6de3f7b88","slug":"rampur-news-crime-news-three-arrested-with-chitta-rampur-news-sml3727086130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 2.73 ग्राम चिट्टे के साथ तीन दबोचे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 2.73 ग्राम चिट्टे के साथ तीन दबोचे गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस ने रामपुर में 2.73 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक हैड कांस्टेबल रमेश की अगुवाई में पुलिस का दल गश्त कर रहा था। इसी दौरान दोपहर बाद करीब 3:45 बजे पुराने बस अड्डे के पास पुलिस ने पुष्पेंद्र शर्मा (27), नित्थर,से 2.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
वहीं दूसरे मामले में हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने पुलिस दल के साथ शीशमहल में गश्त के दौरान शाम करीब 4:30 बजे राहुल (24) निवासी खनेरी, रितिक (21) ननखड़ी से 0.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों मामलों में तीन लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चिंता की बात यह है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद भी नशे के तस्कर बेखौफ होकर क्षेत्र के युवाओं को नशे के जंजाल में फंसा रहे हैं। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने दो मामलों में तीन युवाओं को 2.73 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।