फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news crime news pne arrested with chitta in nogli

नोगली में चिट्टे साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
rampur news crime news pne arrested with chitta in nogli
नोगली में एक युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
नोगली (रामपुर बुशहर)। रामपुर के नोगली में एक युवक को 9.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 8:10 बजे पुलिस दल मुख्य आरक्षी राम सेन की अगुवाई में नोगली आर्मी गेट के समीप गश्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस की टीम ने रास्ते से गुजर रहे एक युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के दौरान युवक घबरा गया। पुलिस जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 9.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। युवक की पहचान राहुल (20), निवासी दलोट, डाकघर भड़ावली, तहसील रामपुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही छानबीन की जा रही है कि आरोपी युवक नशे की खेप कहां से लेकर आया था।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि पुलिस ने युवक से 9.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नशे के सौदागरों को पुलिस किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed