फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur News After marriage groom ran away leaving bride know what is whole matter

Rampur: लघुशंका के बहाने निकाह के बाद दुल्हन को छोड़कर पिता के साथ भाग गया दूल्हा, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 29 Jul 2022 12:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Jul 2022 12:27 AM IST
सार

शाहबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी दूल्हा की बरात जनपद बदायूं के इस्लामनगर 25 जुलाई की रात को गई थी। आरोप है कि दूल्हा और उसका पिता लघुशंका के बहाने देर रात लगभग तीन बजे दुल्हन को साथ लिए बिना ही खिसक लिए।

विज्ञापन
Rampur News After marriage groom ran away leaving bride know what is whole matter
निकाह की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा और बराती भोजन करके धीरे-धीरे खिसक लिए। दुल्हन को बिना लिए ही दूल्हा और बराती वापस आ गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा लघुशंका जाने के बहाने ससुराल से भाग गया। मामला पंचायत तक जा पहुंचा। तीन दिनों तक मामला दुल्हन को लाने के लिए चलता रहा। लेकिन दुल्हन के पिता ने पूरी जिम्मेदारी संभ्रांत लोगों पर छोड़ रखी थी।

विज्ञापन


शाहबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी दूल्हा की बरात जनपद बदायूं के इस्लामनगर 25 जुलाई की रात को गई थी। रस्मों-रिवाजों के साथ सभी काम हुए। रात में बैंड बाजे के साथ दूल्हा की बरात चढ़ाई गई। उसके बाद दूल्हा और बारातियों ने भोजन किया। देर रात को दूल्हा का निकाह पढ़ाया गया। ज्ञात रहे कि बरातियों ने भोजन करने के बाद और देर रात होने के कारण सभी बराती वापस आ गए थे। दूल्हा और दूल्हा का परिवार रहा गया था। आरोप है कि दूल्हा और उसका पिता लघुशंका के बहाने बाहर आ गए। बाहर आकर देर रात लगभग तीन बजे दुल्हन को साथ लिए बिना ही खिसक लिए। काफी देर तक जब दूल्हा और उसके परिजन नजर नहीं आए तो दुल्हन पक्ष के लोगों को चिंता होने लगी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब दूल्हा पक्ष के लोगों को फोन किया, तो पता लगा कि दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन को बिना लिए ही निकल गए। इसके बाद दुल्हन के यहां पर चल रहे खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन


बताया गया कि दहेज में बाइक न होने के कारण दुल्हन को बिना लिए ही दूल्हा आ गया था। जबकि, दूल्हा पक्ष के लोगों ने बताया कि उनके पास कोई जेवरात और रुपए नहीं थे। इसलिए वे वहां से निकले थे। जानकारी करने पर बताया गया कि बारात में जाने के लिए तीन सौ बराती तय किए थे। लेकिन, बरात में मात्र साठ ही बराती पहुंचे थे। इस घटना के बाद से दुल्हन और उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। दुल्हन छोड़ने का मामला पंचायत तक जा पहुंचा। बृहस्पतिवार को मामले को सुलझाने के लिए वहां के संभ्रांत लोग और दूल्हा पक्ष की ओर के संभ्रांत लोग दुल्हन के यहां पहुंचे। पहले तो पंचायत के लोग दुल्हन भेजने के लिए मना कर रहे थे। लेकिन दूल्हा पक्ष के संभ्रांत लोग जिद पर अड़ गए। बृहस्पतिवार देर रात तक समझौता चल रहा था। इस घटना के बाद से दूल्हा और दुल्हन का प्रकरण शाहबाद और इस्लामनगर क्षेत्र में चर्चा का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed