फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: My wife wants to get me murdered…save me, even the policemen were surprised

Rampur: मेरी हत्या कराना चाहती है पत्नी....मुझे बचा लो,  रिपोर्ट दर्ज करने से पहले पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान

Thu, 19 Jun 2025 08:49 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 08:49 PM IST
सार

रामपुर निवासी व्यक्ति ने पत्नी पर हत्या कराए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। उसने से पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Rampur: My wife wants to get me murdered…save me, even the policemen were surprised
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी द्वारा हत्या कराए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही पत्नी व बेटे पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के लोधीपुर गांव निवासी बलवीर चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता है। इस समय वह गांव आया है। मजदूर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे अपने गांव के ही एक व्यक्ति की दुकान पर बैठा था। तभी उसकी पत्नी व बेटा आकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


बेटे ने चाकू से पीड़ित पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। मारपीट का विरोध करने पर पत्नी व बेटे ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी पत्नी उसके साथ मारपीट कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर महिला से मारपीट
धमोरा में दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता के साथ मारपीट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहजाद नगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी रेखा की शादी मिलक थाना क्षेत्र के हल्दुआ गांव निवासी भोजराम के साथ 2022 में की थी।

शादी के कुछ दिन बाद महिला का पति दहेज की मांग करनेे लगा। एक दिन उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और मारपीट की, जिससे महिला जान बचाकर मायके चली गई। बताया जा रहा है कि महिला निजी सेक्टर में नौकरी करती है, जिसकी सैलरी को लेकर पति ने हंगामा किया था।

जिसके बाद पंचायत में तय हुआ महिला अपनी कमाई से 10 हजार रुपये महीने पति को देगी। 16 मार्च को महिला के मायके में 14 लोगों ने आकर घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया और नौकरी छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed