फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur mla azam khan

यतीमखाना प्रकरण: आजम की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
rampur mla azam khan
rampur mla azam khan
रामपुर। यतीमखाना प्रकरण के एक मुकदमे में सांसद आजम खां की जमानत याचिका पर शुक्रवार को भी सुनवाई होगी। गुरुवार को इस मामले में सांसद की जमानत याचिका पर बहस पूरी नहीं हो सकी, शुक्रवार को भी बहस जारी रहेगी। इसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। इसके अलावा आजम खां के वकीलों ने चार अन्य मामलों में उनकी जमानत की जो अर्जी लगाई थी उस पर सुनवाई एक जून को होगी।
विज्ञापन

यतीमखाना की जगह पर किराएदार के रूप में रहने वाले लोगों की जगह पर कब्जा करने के आरोप में सांसद पर लगभग 12 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें उन पर भैंस और बकरी चोरी का आरोप भी है। यतीमखाना प्रकरण के मुकदमा संख्या 538 में गुरुवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए विनोद कुमार की अदालत में आजम खां जमानत अर्जी पर बहस हुई। बहस शुक्रवार को भी जारी रहेगी। सहायक शासकीय अधिवक्ता अमित सक्सेना ने बताया कि कोर्ट में आजम खां जमानत से संबंधित पांच अर्जी लगी थी, जिसमें से चार में एक जून की तिथि निर्धारित कर गई है। यतीमखाना प्रकरण के एक मुकदमे में जमानत पर बहस जारी है। बहस शुक्रवार को भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed