{"_id":"6110d5dd8ebc3e73e5183372","slug":"rampur-matwali-girl-found-hanging-on-tree-no-family-member-came-to-see-her-even-after-two-hours-of-information-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: मतवाली में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, सूचना मिलने पर भी ढाई घंटे तक नहीं पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: मतवाली में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, सूचना मिलने पर भी ढाई घंटे तक नहीं पहुंचे परिजन
Mon, 09 Aug 2021 12:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:44 PM IST
सार
सोमवार सुबह मतवाली गांव के ग्रामीण खेत पर जा रहे थे तो उन्हें पेड़ पर एक युवती का शव लटका हुआ दिखाई दिया। जिस पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत युवती के शव की सूचना पुलिस व ग्राम प्रधान को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Youtube
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित पटवाई थाना क्षेत्र के मतवाली गांव के जंगल में एक युवती का शव पेड़ पर लटका मिला पाए जाने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस व ग्राम प्रधान को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है।
सोमवार सुबह मतवाली गांव के ग्रामीण खेत पर जा रहे थे तो उन्हें पेड़ पर एक युवती का शव लटका हुआ दिखाई दिया। जिस पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत युवती के शव की सूचना पुलिस व ग्राम प्रधान को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ लग चुकी थी।
शव की शिनाख्त गांव निवासी रामस्वरूप की 20 वर्षीय बेटी नीरज के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना पुलिस व ग्रामीणों ने परिजनों को दी लेकिन, करीब ढाई घंटे तक कोई भी परिजन मौके पर नहीं पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस परिजनों के घर गई है।