{"_id":"624fe064d3001422842d9493","slug":"rampur-maruti-eeco-and-combine-collide-two-killed-including-car-driver-five-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: मारुति ईको और कंबाइन की टक्कर, कार चालक समेत दो की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: मारुति ईको और कंबाइन की टक्कर, कार चालक समेत दो की मौत, पांच लोग घायल
Fri, 08 Apr 2022 12:43 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:43 PM IST
सार
रामपुर बाइपास पर सुबह करीब सवा सात बजे ईको कार की चालक की साइड सामने से आ रही कंबाइन से टकरा गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक मोहर्रम अली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इमरान की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और मौके पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर बाइपास पर एक मारुति ईको वैन और कंबाइन की टक्कर हो गई। हादसे में मारुति ईको कार चालक और एक किशोर की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बरेली के भुता थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी सगीर अहमद अपने 16 वर्षीय बेटे इमरान को पीलिया की दवा दिलवाने अमरोहा जा रहे थे। उन्होंने अपने मौसेरे भाई मोहर्रम अली को उसकी ईको कार लेकर चलने के लिए कहा था, जिसके बाद ईको कार में सगीर अहमद अपने बेटे इमरान, आदिल और पत्नी समरीन के साथ ही अपने सगे भाई फकीर अहमद और भाभी मुन्नी के साथ अमरोहा के लिए निकले थे। कार मोहर्रम अली चला रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बीच रामपुर बाइपास पर सुबह करीब सवा सात बजे ईको कार की चालक की साइड सामने से आ रही कंबाइन से टकरा गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक मोहर्रम अली (34) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इमरान (16) को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। शेष अन्य कार सवार सगीर अहमद, मुन्नी, समरीन, फकीर अहमद और आदिल को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। फकीर अहमद और सगीर अहमद कारचोब का काम करते थे।