{"_id":"58dc066b4f1c1bef4c63e5ab","slug":"rampur-mahotav","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरे चुके शख्स को सौंप दी काव्य सम्मेलन की कमान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरे चुके शख्स को सौंप दी काव्य सम्मेलन की कमान!
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परीक्षाओं के बीच शुरू हुए रामपुर महोत्सव की सफलता पर ही अब सवाल खड़े होने लगे हैं। कार्यक्रमों के संयोजक व प्रायोजक बनाने में किस तरह लापरवाही बरती गई है उसका जीता जागता उदाहरण सामने आया है,जिस कवि का निधन कई साल पहले हो चुका है उनको ही प्रशासन ने कवि सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी सौंप दी है। यानी प्रशासन किस तरह आंख बंद कर काम कर रहा है इसको लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
परीक्षाओं के त्योहार में प्रशासन ने रामपुर महोत्सव की शुरुआत की है। 27 मार्च से इसकी शुरुआत हो चुकी है। आधी अधूरी तैयारियों के बीच रामपुर महोत्सव शुरू किया गया है। रामपुर महोत्सव के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। 26 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर कई तैयारियां की हैं। हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम होने हैं। प्रशासन की ओर से प्रत्येक कार्यक्रम के संयोजक व प्रायोजक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के मुताबिक 22 अप्रैल को कवि सम्मेलन होना है। इसका संयोजक भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल के साथ ही शहर के वरिष्ठ कवि एवं शिक्षक रहे छोटे लाल शर्मा नागेंद्र को बनाया गया है। संयोजक बनाने में कितनी लापरवाही हुई है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छोटे लाल शर्मा नागेंद्र का निधन अब से कई साल पहले ही हो चुका है। नागेंद्र शहर के जैन इंटर कालेज में शिक्षक भी थे।
विज्ञापन
उनके निधन के बाद साहित्य जगत में शोक छा गया था। प्रशासन की इस लापरवाही से साहित्य जगत में आक्रोश है। इसके अलावा नुमाइश के बाबू को ही म्यूजिकल नाइट का संयोजक बनाया है। लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं।