'उसके बिना नहीं जी सकता': प्रेमिका के परिजनों ने शादी से इनकार कर छेड़छाड़ का कराया केस, युवक ने खाया जहर
बरेली जनपद के सिरौली का रहने वाला एक युवक दिल्ली में रहकर कपड़े की सिलाई का काम करता है। उसका प्रेम प्रसंग सिरौली की ही एक युवती से चल रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमिका के परिजनों ने जब शादी से इनकार कर दिया और युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया तो उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को गंभीर हालत में रामपुर के जिला अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, बरेली जनपद के सिरौली का रहने वाला एक युवक दिल्ली में रहकर कपड़े की सिलाई का काम करता है। उसका प्रेम प्रसंग सिरौली की ही एक युवती से चल रहा था। इसको लेकर तीन पहले गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में युवती के परिजनों ने दोनों की शादी कराने से इनकार कर दिया था और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इससे परेशान होकर उसने सोमवार को घर से बाहर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को तो वो उसको लेकर रामपुर के जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।
सुसाइड नोट में लिखा उसके बिना नहीं जी सकता
जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने सारे मामले की जांच पड़ताल की। जहरीला पदार्थ खाने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने युवती को उसके पिता और भाइयों द्वारा बंधक बना लेने की बात कही है। साथ ही युवती की शादी कहीं और करने की बात कही है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह उसके बगैर नहीं जी सकता और उसकी मौत के जिम्मेदार युवती के पिता और भाई होंगे।