फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Johar university ED probe on for second day read detail

रामपुर: जौहर विवि में आज भी शाम चार बजे तक रहा ईडी का डेरा, जमीनों का किया गया सत्यापन

Thu, 12 May 2022 09:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 12 May 2022 09:24 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां को लेकर दर्ज मामले की जांच करने आई ईडी के रडार पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी रहे। टीम ने जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी पैसे काम कराने वाले विभागों से जानकारी ली। अफसरों ने तत्कालीन सरकार की ओर से जारी शासनादेश और तत्कालीन कैबिनेट के पास प्रस्तावों के दस्तावेज दिखाए।

विज्ञापन
Rampur Johar university ED probe on for second day read detail
जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची ईडी की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय में सरकारी संपत्ति, शत्रु संपत्ति व किसानों की जमीन को कब्जाने के आरोपों में दर्ज मामलों की जांच के लिए गुरुवार को भी ईडी की टीम जौहर विवि पहुंची। टीम सुबह से शाम करीब चार बजे तक जौहर विवि में रही। इस दौरान जमीनों की पैमाइश व सत्यापन कराने के बाद टीम वापस रवाना हो गई।

विज्ञापन


सपा नेता आजम खां के खिलाफ शत्रु संपत्ति, किसानों की जमीन, नदी की जमीन, चकरोड की जमीन आदि पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमे दर्ज हुए थे। इसके बाद ईडी ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके लिए ईडी ने जिला प्रशासन से कुछ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी, जो कि प्रशासन ने जुलाई 2021 में उपलब्ध करवा दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रामपुर आ गई। पांच सदस्यीय ईडी की टीम ने स्थानीय राजस्व प्रशासन की टीम के साथ जौहर विवि में मौजूद किसानों की जमीनों, चकरोडों की जमीनों, शत्रु संपत्ति संबंधित जमीनों की जांच व सत्यापन किया। टीम ने करीब नौ घंटे तक जांच व सत्यापन का कार्य किया गया था, जिस कारण रात हो गई थी और ईडी की जांच पूरी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते टीम के चार सदस्य रामपुर ही रुक गए जबकि ज्वाइंट डायरेक्टर अमित मिश्रा बुधवार देर रात को ही रामपुर से चले गए थे। इसके बाद गुरुवार को एक बार फिर ईडी की टीम ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीम ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से जमीनों की पैमाइश व हदबंदी कराई। यह काम शाम को करीब चार बजे तक चला, जिसके बाद टीम वापस रवाना हो गई।

जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी पैसे से काम कराने वाले विभागों के अफसरों से भी ली जानकारी

सपा नेता आजम खां को लेकर दर्ज मामले की जांच करने आई ईडी के रडार पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी रहे। टीम ने जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी पैसे काम कराने वाले विभागों से जानकारी ली। अफसरों ने तत्कालीन सरकार की ओर से जारी शासनादेश और तत्कालीन कैबिनेट के पास प्रस्तावों के दस्तावेज दिखाए। इनमें से कुछ विभाग से ईडी ने दस्तावेज भी लिए, जिसके बाद टीम लखनऊ रवाना हो गई।

सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। वहीं, अब ईडी ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। दरअसल, अगस्त 2019 प्रवर्तन निदेशालय ने आजम खां के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसकी जांच अब जाकर तेज हो गई है। दो दिन टीम ने रामपुर में रहकर जांच की। पहले दिन और दूसरे दिन जमीनों की पैमाइश कराने के साथ ही विभिन्न मामलों की जांच की।

वहीं, गुरुवार को टीम ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तलब कर लिया। इनमें उन विभाग के अधिकारी शामिल थे, जिन विभागों की तरफ से जौहर यूनिवर्सिटी में सपा सरकार के दौरान विभिन्न कार्य कराए गए थे। मसलन, जल निगम, सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज), लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग आदि शामिल हैं।

टीम ने कार्य कराने के आधार के बारे में जानकारी ली, जिस पर कुछ अफसरों ने अपने-अपने विभाग के कार्यों के बारे में बताया कि सभी कार्य सरकार की मंजूरी के बाद ही कराए गए हैं। अधिकारियों ने तत्कालीन सपा सरकार में पास हुए कार्यों की मंजूरी, कैबिनेट में पास हुए प्रस्ताव आदि दिखाए। ईडी ने कुछ विभागों से संबंधित कार्यों के दस्तावेज भी तलब कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed