फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur is ready for welcome of cm

सीएम के इस्तकबाल को तैयार हुआ शहर

Sat, 26 Nov 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
rampur is ready for welcome of cm
रामपुर में शुक्रवार को डीएम आवास के सामने फ्लीट के दौरान जाम में फसे स्कूलों के बच्चे। अमर उजाला

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस्तकबाल के लिए रामपुर तैयार हो गया है। वह शनिवार को रामपुर को अरब की परियोजनाओं की सौगात का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिन भर यहां तैयारियां चलती रहीं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को रामपुर में होंगे। उनके आगमन का विस्तृत सरकारी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री यहां पर दो अरब की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पिछले एक सप्ताह से तैयारियां कर रहा था। शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रामपुर में इंट्री कर जाएंगे। वह यहां समाजवादी विकास यात्रा की बस से मूढापांडे से अंबेडकर पार्क तक पहुंचेंगे। इसके बाद वह खुली कार के जरिए बापू माल पहुंचेंगे।
विज्ञापन


अंबेडकर पार्क से लेकर बापू माल तक उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। जौहर रोड पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। बापू माल के साथ ही वह झील और फ्लाई ओवर का भी लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह गांधी स्टेडियम में हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्रों को लैपटाप बाटेंगे साथ ही श्रम विभाग की ओर से साइकिल बांटी जाएंगी। इसके साथ ही एकता तिराहा पर बनने वाले फ्लाई ओवर का शिलान्यास किया जाएगा और फिर स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा जौहर यूनिवर्सिटी में भी पंडाल का शिलान्यास होगा साथ ही रविंद्रनाथ टैगोर सभागार का शुभारंभ और विधि संकाय की शुरुआत करेंगे। रामपुर में वह यहां करीब पांच घंटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिन भर प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देता रहा। जौहर अली रोड को दुल्हन की तरह सजाया गया है। साथ ही गांधी समाधि को भी खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। सीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed