फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Husband was given intoxicating substance mixed in tea, wife ran away with her lover

Rampur: चाय में मिलाकर पति को पिलाया नशीला पदार्थ, प्रेमी संग चली गई पत्नी, गुहार लगाता रह गया पीड़ित

Wed, 14 May 2025 01:13 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 01:13 PM IST
सार

रामपुर में स्वार में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाहिता ने पति को  चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद जेवर-नकदी लेकर प्रेमी संग चली गई। कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Rampur: Husband was given intoxicating substance mixed in tea, wife ran away with her lover
as woman - फोटो : AI Generated

विस्तार

स्वार क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर जेवर और नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी इमरान और विवाहिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि गांव निवासी इमरान उसके घर आना जाना था।

विज्ञापन


सात अप्रैल की शाम की शाम भी इमरान उसके घर आया था। उसकी पत्नी ने चाय बनाकर पिलाई। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गया। आठ अप्रैल की सुबह उसकी आंख खुली तो पत्नी गायब थी। अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे आठ तोला सोने के जेवर और 60 हजार की नकदी गायब थी।
विज्ञापन


जब वह आरोपी के घर पहुंचा तो वह नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी इमरान के साथ बाइक पर बैठकर गई है। कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल कुलदीप सिंह का कहना है कि इमरान और पीड़ित की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग गई युवती
अमरोहा में परिजनों की गैर मौजूदगी में 20 वर्षीय युवती घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग चली गई। तलाश करने के बाद भी युवती का पता नहीं चला। मामले में मुजफ्फरनगर के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।

गांव निवासी किसान नौ मई को परिवार के साथ खेत पर गए थे, तभी किसान की बेटी घर से गायब हो गई। मामले में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में पता चला कि घर में रखे सोने चांदी के जेवर व नकदी गायब भी हैं। सुरागरशी करने पर पता चला कि युवती को मुजफ्फरनगर जनपद के जंधेड़ी गांव का रहने वाला अक्षय बहला फुसलाकर कर ले गया है।

परिजनों के मुताबिक अक्षय अपराधी किस्म का व्यक्ति है, उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर में मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। युवती के पिता ने अपनी बेटी की जान को खतरा बताया है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अक्षय के खिलाफ में दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed