{"_id":"662fc1a33691c7517b090e95","slug":"rampur-girlfriend-created-ruckus-when-she-reached-boyfriend-house-insisted-on-marriage-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, शादी की जिद पर अड़ी, सरकारी विभाग में करता है नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, शादी की जिद पर अड़ी, सरकारी विभाग में करता है नौकरी
Mon, 29 Apr 2024 09:20 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 09:20 PM IST
सार
रामपुर की दढ़ियाल क्षेत्र की रहने वाले युवती प्रेमी के घर चली गई। हंगामा काटते हुए वह शादी की जिद पर अड़ गई। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने में ले आई। दोनों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दढ़ियाल क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके बाद वह शादी की जिद पर अड़ गई। गांव के लोगों के जमा होने पर खूब हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ता देख प्रेमी युवक घर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक के परिजनों और युवती को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
शाम तक कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जाते रहे, लेकिन समझौता नहीं हो सका। प्रेमी जिले में ही राजस्व विभाग में तैनात है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह टांडा क्षेत्र की एक युवती क्षेत्र के गांव में प्रेमी के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
युवती को दो युवक बाइक पर बैठाकर पहुंचे और छोड़कर चले गए। प्रेमिका ने हंगामा करते हुए बताया कि उसका युवक से दो वर्षों से प्रेम संबंध है। युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब परिजनों के दबाव में शादी से मना कर रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान युवती की युवक की मां से कहासुनी और मारपीट भी हो गई। शाम तक युवती प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही।