{"_id":"6561efdce159ecb8a10c88b7","slug":"rampur-girl-high-voltage-drama-kept-fighting-with-young-man-road-for-twenty-minutes-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा: 20 मिनट तक सड़क पर युवक से लड़ती रही...लग गया जाम, बाद में मोबाइल लेकर भाग निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा: 20 मिनट तक सड़क पर युवक से लड़ती रही...लग गया जाम, बाद में मोबाइल लेकर भाग निकली
Sat, 25 Nov 2023 06:35 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:35 PM IST
सार
मसवासी में युवती ने जमकर हंगामा मचाया। वह युवक के साथ मारपीट करने लगी। इससे मौके पर जाम लग गया। आसपास के लोगों के जुटने के बाद युवती युवक का मोबाइल लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
मसवासी में हाईवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मसवासी में पुलिस चौकी के ठीक सामने युवक और युवती के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों के बीच छीना-झपटी होती रही जिसे देखने के लिए राहगीरों का मजमा लग गया। करीब 20 मिनट चले ड्रामे के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। शनिवार की शाम मसवासी चौकी के सामने एक ऑटो रिक्शा चालक युवती को बैठाकर लाया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वहां खड़े होकर आपस में बातचीत करने लगे जो वाद-विवाद में बदल गया। युवती से युवक ने अपना मोबाइल मांगा। युवती ने उसे मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर तकरार होने लगी। इसे होते देख राहगीर और आसपास के दुकान के लोग तमाशा देखने लगे।
विज्ञापन
इसके चलते मार्ग पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। वह दोनों के बीच खींचतान देखते रहे। यह हंगामा लगभग 20 मिनट तक चला। बावजूद कुछ ही मीटर की दूरी पर मसवासी चौकी से पुलिस को जानकारी नहीं हो पाई। हंगामा कर रहे युवक और युवती खींचतान करते हुए बाजपुर-मुरादाबाद मार्ग पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इसी बीच बाइक सवार युवक आया और युवती बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गई। युवक का आरोप है कि युवती उसका मोबाइल भी छीनकर ले गई है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर भी नहीं मिली है।